देखें क्या हो रहा है 4

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक हिंदी माह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 14 सितंबर से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद, निबंध लेखन, कविता पाठ एवं संगोष्ठी जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान एवं दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना है।